यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। विवरण
कुल 1029 वाहनों का चालान कर ₹12,25,400 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस बहराइच द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। विवरण
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
कुल 1029 वाहनों का चालान कर ₹12,25,400 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
यातायात नियमों के गंभीर उल्लंघन पर 04 वाहनों को सीज किया गया।
ब्लैक फिल्म लगाकर संचालित किए जा रहे 04 चार पहिया वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाकर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
अस्पष्ट/फाल्टी नम्बर प्लेट लगाकर संचालित किए जा रहे 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 89 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर प्रतिबंधित क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 05 भारी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
* मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले 01 दो पहिया वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन संचालन करने वाले 01 वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।




