बहराइच: घाघरा नदी में 12 साल के बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, गांव में मातम
बहराइच जिले के बॉण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकुरी (मुरौवा) गांव के पास घाघरा/सरयू नदी किनारे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है

बहराइच: घाघरा नदी में 12 साल के बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, गांव में मातम
धनीराम यादव ( ब्यूरो संचालक) उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
बहराइच जिले के बॉण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिकुरी (मुरौवा) गांव के पास घाघरा/सरयू नदी किनारे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
क्या हुआ था पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, कक्षा 6 का छात्र सुनील सिंहअपने चाचा के साथ धान की रोपाई का काम करके घर लौट रहा था। काम खत्म होने के बाद दोनों नदी किनारे हाथ-मुंह धोने पहुंचे। इसी दौरान पानी में घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने अचानक बालक पर हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया और नदी की ओर खींच ले गया।
चाचा ने सुनील को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में ले गया। घटना देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
शव बरामद, प्रशासन अलर्ट
सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और कई घंटों तक खोजबीन की। बाद में बालक का शव बरामद कर लिया गया। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद नदी किनारे बसे गांवों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे मगरमच्छों की निगरानी बढ़ाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बहराइच में घाघरा नदी ने फिर ली एक मासूम की जान।
धान रोपाई के बाद हाथ धोने गए 12 साल के सुनील को मगरमच्छ खींच ले गया




