उत्तर प्रदेश
आगरा में दर्दनाक घटना: 12वीं के छात्र ने लाइसेंसी रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
आगरा। थाना बाह क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर घर में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आगरा में दर्दनाक घटना: 12वीं के छात्र ने लाइसेंसी रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
अहमद हुसैन उप संपादक उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
आगरा। थाना बाह क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा के 18 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर घर में लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो छात्र खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।