यूपी के गोंडा में सरकारी स्कूल में शनिवार रात 8 बजे खाना खाने के दौरान और सब्जी मांगने पर गुस्साई महिला रसोइया ने सातवीं कक्षा की छात्रा पर गर्म सब्जी उड़ेल दी। हमले में छात्रा का हाथ बुरी तरह जल गया। उंगलियों की चमड़ी उधड़कर अलग हो गई।
यूपी के गोंडा में सरकारी स्कूल में शनिवार रात 8 बजे खाना खाने के दौरान और सब्जी मांगने पर गुस्साई महिला रसोइया ने सातवीं कक्षा की छात्रा पर गर्म सब्जी उड़ेल दी। हमले में छात्रा का हाथ बुरी तरह जल गया। उंगलियों की चमड़ी उधड़कर अलग हो गई। मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के झंझरी-दर्जीकुआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) का है। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां 3 घंटे तक एडमिट रही।

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच सवाददाता.. समीर बाबा
यूपी के गोंडा में सरकारी स्कूल में शनिवार रात 8 बजे खाना खाने के दौरान और सब्जी मांगने पर गुस्साई महिला रसोइया ने सातवीं कक्षा की छात्रा पर गर्म सब्जी उड़ेल दी। हमले में छात्रा का हाथ बुरी तरह जल गया। उंगलियों की चमड़ी उधड़कर अलग हो गई।
मामला जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के झंझरी-दर्जीकुआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (KGBV) का है। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां 3 घंटे तक एडमिट रही।
मामले की जानकारी मिलने के बाद BSA अमित कुमार सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य और वॉर्डन से रिपोर्ट तलब की है। बीएसए ने कहा–
अगर जांच में छात्रा के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित रसोइया के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पहले से लंबित शिकायत की भी जांच कराई जा रही है। छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला रसोइया की क्रूरता की तस्वीरें देखिए-
गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को देर रात ही वॉर्डन ने सीएचसी में भर्ती कराया।
गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को देर रात ही वॉर्डन ने सीएचसी में भर्ती कराया।
छात्रा के हाथ की चमड़ी उतर गई है। हथेली झुलस गई है।
छात्रा के हाथ की चमड़ी उतर गई है। हथेली झुलस गई है।
आरोपी रसोइया मनसा पर छात्रा की बहन को पीटने का आरोप लग चुका है।
आरोपी रसोइया मनसा पर छात्रा की बहन को पीटने का आरोप लग चुका है।
अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए–
12 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने बताया– शनिवार रात 8 बजे भोजन की घंटी बजने पर वह अन्य छात्राओं के साथ खाना लेने गई थी। उसे पहले रोटी और चावल दिए गए। इसके बाद जब उसने सब्जी मांगी तो रसोइया मनसा मौर्या नाराज हो गईं।
छात्रा का आरोप है कि रसोइया ने कढ़ाई से चम्मच में खौलती हुई सब्जी निकालकर उसके बाएं हाथ पर डाल दी। इससे उसकी उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं और हाथ की चमड़ी निकल गई। छात्रा ने बताया कि तेज दर्द के बीच वह वार्डन के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
विद्यालय की वार्डन किरण वर्मा ने बताया– छात्रा ने हाथ जलने की शिकायत की थी। पूछताछ के दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर भेजा गया। अस्पताल में करीब तीन घंटे तक इलाज चला। देर रात स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजनों की सहमति से छात्रा को दोबारा विद्यालय लाया गया।
छात्रा ने बताया मैंने बस दूसरी बार सब्जी मांग ली थी, तो मुझे जला दिया।
बड़ी बहन के साथ भी मारपीट का आरोप




