Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला ओ.टी.डी. सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बहराइच 04 अगस्त। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला ओ.टी.डी. (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला ओ.टी.डी. सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

बहराइच 04 अगस्त। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला ओ.टी.डी. (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जून 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। विशेष रूप से एक जनपद-एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है।

समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को ऋण वितरण, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, गुणवत्ता सुधार, वित्तीय सहायता तथा अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं, महिला उद्यमियों तथा स्वयं सहायता समूहों को ओ.डी.ओ.पी. योजना एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करें तो बहराइच जनपद न केवल स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होनें सम्बन्धित विभाग से निर्देशित किया कि अपनी विभाग की प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी विभाग की कार्ययोजना बनाए तथा 2027 तक क्या करना है इसका निर्णय अधिकारियों द्वारा लिया जाय। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीसी मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी नगेन्द्र तिवारी, डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग केशव राम, एलडीएम जितेन्द्र मंसद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!