बहराइच: 52 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपये
*रुपईडीहा*। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए *52 ग्राम नाजायज स्मैक* के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब *11 लाख रुपये* आंकी गई है।

बहराइच: 52 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपये
*बहराइच* | धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद ONLINE
*रुपईडीहा*। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए *52 ग्राम नाजायज स्मैक* के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब *11 लाख रुपये* आंकी गई है।
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक बहराइच *विज्ञजीत श्रीवास्तव* के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *दुर्गा प्रसाद तिवारी* और क्षेत्राधिकारी नानपारा *चित्रांशु गौतम* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक *हरेन्द्र कुमार मिश्र* के नेतृत्व में टीम को सफलता मिली।
*पिलर 651/11 के पास से हुई गिरफ्तारी*
*दिनांक 04.08.2026* की रात थाना रुपईडीहा पुलिस व SSB की संयुक्त टीम गश्त पर थी। इसी दौरान क्षेत्रान्तर्गत भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या *651/11* और सीमांत डिग्री कॉलेज के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके पास से *52 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद हुई।
*आरोपी का नाम*
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *शहजाद पुत्र जलवाद, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी पुरानी बाजार बाबागंज, थाना रुपईडीहा* बताया।
*मुकदमा दर्ज*
आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा पर *मु0अ0सं0 208/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया है।
बरामदगी:
1. 52 ग्राम नाजायज स्मैक
2. 100 रुपये नकद
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, उ0नि0 राहुल सरोज और SSB 42 BN नानपारा के जवान शामिल रहे।




