बाराबंकी: लोधेश्वर मंदिर में डाक कांवड़ियों पर सुरक्षाकर्मियों की लाठी, 1 का सिर फूटा, 1 का हाथ घायल
रामनगर।* सावन में डाक कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं पर लोधेश्वर महादेव मंदिर के मेन गेट पर तैनात प्राइवेट सुरक्षाकर्मी द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है। इस घटना में 1 कांवड़िया का सिर फट गया जबकि दूसरे का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बाराबंकी: लोधेश्वर मंदिर में डाक कांवड़ियों पर सुरक्षाकर्मियों की लाठी, 1 का सिर फूटा, 1 का हाथ घायल
बाराबंकी
| उजाला हिंद ONLINE
*रामनगर।* सावन में डाक कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं पर लोधेश्वर महादेव मंदिर के मेन गेट पर तैनात प्राइवेट सुरक्षाकर्मी द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है। इस घटना में 1 कांवड़िया का सिर फट गया जबकि दूसरे का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
*पूरा मामला*
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल *दिनांक 09.08.2026 को शाम करीब 9 बजे* सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम रायसेनपुर से 17 लोगों की टीम डाक कांवड़ लेकर *पवन भूमि लोधेश्वर महादेव मंदिर* पहुंची थी। परमिशन लेने के बाद जब पूरी टीम जल चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर जा रही थी, तभी मेन गेट पर तैनात प्राइवेट कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने पानी वाली मोटे पाइप से पीटना शुरू कर दिया।
हमले में कांवड़ खंडित हो गई। *सोनू 22 वर्ष पुत्र निवासी रायसेनपुर थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर* के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। वहीं कांवड़ लिए हुए *हरिओम पुत्र राजा निवासी पंडितपुरवा थाना मोहम्मदपुर खाला जिला बाराबंकी* के हाथ पर डंडा लगने से गंभीर चोट आई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे *SDM और तहसीलदार* ने तत्काल सुरक्षाकर्मी को हिरासत में लेकर *रामनगर थाने* भिजवाया। घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए *रामनगर CHC* भेजा गया।
SDM और तहसीलदार ने बताया कि मंदिर में लगे कैमरे का रिकॉर्ड निकलवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।




