महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा महारैली, गूंजे देशभक्ति के नारे 🇮🇳
महसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा अभियान"* के तहत मंगलवार को महसी विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा महारैली का आयोजन किया गया।

महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा महारैली, गूंजे देशभक्ति के नारे 🇮🇳
बहराइच | उजाला हिंद ONLINE
रिपोर्ट: गुलशन अवस्थी, यूपी
महसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान”* के तहत मंगलवार को महसी विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा महारैली का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा *प्रातः 10:00 बजे भगवान परशुराम मंदिर परिसर* से प्रारंभ होकर *महसी ब्लॉक* तक निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया।
इस महारैली की अगुवाई *महसी विधायक सुरेश्वर सिंह* ने की। उनके साथ *अखंड प्रताप सिंह ‘गोलू भैया’* सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के मुंह से *”भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा”* के नारे गूंजते रहे। रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि “हर घर तिरंगा सिर्फ अभियान नहीं है, ये हर भारतीय के दिल में देशभक्ति जगाने का महाअभियान है। 15 अगस्त पर हर घर की छत पर तिरंगा लहराकर हम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।”
कार्यक्रम के अंत में महसी ब्लॉक परिसर में राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन बहराइच




