Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जूनियर हाईस्कूल कुड़ासपारा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

फखरपुर, बहराइच 15 अगस्त। फखरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुड़ासपारा स्थित जूनियर हाईस्कूल में 80वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

जूनियर हाईस्कूल कुड़ासपारा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

 

 

फखरपुर, बहराइच 15 अगस्त।

फखरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुड़ासपारा स्थित जूनियर हाईस्कूल में 80वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री संतोष कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार उपाध्याय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन आदि शैक्षिक सामग्री वितरित कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। समाजसेवी संतोष कुमार उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों, बच्चों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि हम सभी को धर्म, जाति और मजहब के नाम पर आपस में लड़ने के बजाय देश और मातृभूमि के हित में मिल-जुलकर निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे, एकता और सहयोग के बल पर ही भारत को पुनः मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाया जा सकता है तथा पूरी दुनिया में देश का परचम लहराया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में बच्चों की शिक्षा के लिए की गई समुचित व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कार्यप्रणाली की भी भरपूर सराहना की। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती मालती विश्वकर्मा, शिक्षक मोहम्मद बिलाल, इमरान खान, नीरज भास्कर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने समाजसेवी संतोष कुमार उपाध्याय के विचारों एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!