Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिहीन पुरवा बहराइच ब्यूरो 14 अगस्त  थाना मोतीपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

मिहीन पुरवा बहराइच ब्यूरो 14 अगस्त

 

थाना मोतीपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को वादिनी की ओर से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना दी गई थी। मामले में थाना मोतीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 335/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 115(2), 352, 351(3) तथा बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g)/6(1) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 14 अगस्त को सुबह करीब 9:50 बजे मंशापुरवा मोड़ के पास से मुकदमे में वांछित आरोपी सलमान पुत्र ताहिर, निवासी लोकीहा दाऊ, रायबोझा थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा रूप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ब्रह्मा गौड़, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल अभिषेक राजपूत तथा कांस्टेबल अमन यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!