युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी सीएम युवा योजना
बहराइच ब्यूरो उजाला हिंद 17 अगस्त। बहराइच बीते दिन 17 अगस्त। कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बहराइच द्वारा आयोजित

युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी सीएम युवा योजना
बहराइच ब्यूरो उजाला हिंद 17 अगस्त।
बहराइच बीते दिन 17 अगस्त। कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बहराइच द्वारा आयोजित सी.एम. युवा योजना की कार्यशाला में राजकीय पालीटेकनिक, राजकीय आईटीआई, किसान डिग्री कालेज, महिला डिग्री कालेज, जन शिक्षण संस्थान, भारत विकास परिषद, राजकीय इण्टर कालेज की छात्र/छात्रएं तथा अन्य युवक/युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, आईआईए के जिला अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल, उद्योग ब्यापार मण्डल के चेयरमैन कुलभूषण अरोड़ा, आई.आई.ए. के मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल, उद्यमी विनोद कुमार टेकड़ीवाल, आर्टिजन कृष्ण शंकर प्रसाद, आई.टी.आई. से फोरमैन श्रीमती अनुसुइया पाण्डेय, राजकीय पालीटेक्निक से प्रचार्य अरून कुमार पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उपायुक्त उद्योग द्वारा सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत करते हुए सीएम युवा योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आईआईए के पूर्व चेयर मैन द्वारा युवक/युवतियों को उद्यम स्थापना के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। मुख्य अतिथि डॉ. गोंड द्वारा सीएम युवा योजना तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं एमवाईएसवाई, ओडीओपी, पीएमईजीपी, मुद्रा योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए युवक/युवतियों को बढ़-चढ़ कर योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। डॉ. गोंड ने कहा कि युवाओं के स्वावलाम्बन हेतु सीएम युवा योजना मील का पत्थर साबित होगी।
सीएम युवा की प्रायोजक समाधान संस्था के विशेषज्ञ डॉ. अमित सिन्हा तथा बैंकर्स एक्सपट मुकेश वार्ष्णेय द्वारा पॉवर प्वाईन्ट प्रजेनटेशन के माध्यम से चर्चा करते हुए योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, पोर्टल से कोटेशन, वेन्डर आदि के विषय में विस्तारपूर्व जानकारी दी गयी। विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सीएम युवा फेलो द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया।




