Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मिहींपुरवा बहराइच मिहींपुरवा बाजार में लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं

बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

मिहींपुरवा बहराइच मिहींपुरवा बाजार में लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले दो-तीन माह से जारी बिजली संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कभी 11 हजार वोल्ट तो कभी 33 हजार वोल्ट की एचटी लाइन में फाल्ट का हवाला देकर आपूर्ति बाधित किए जाने से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद प्रभावी समाधान नहीं होने पर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विजय पोरवाल, गुंजन मिश्रा, बद्री पोरवाल और ऋषिकांत श्रीवास्तव सहित अन्य व्यापारियों ने एसडीएम से विद्युत समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार फाल्ट होने के कारणों की तकनीकी जांच कराकर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि बाजार में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक सितंबर को मिहींपुरवा के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत विभाग एवं प्रशासन की होगी। व्यापार मंडल ने एसडीएम से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!