सड़क सुरक्षा अभियान में 644 वाहनों के चालान, 8.38 लाख रुपये का जुर्माना
बहराइच 22 अगस्त। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान में 644 वाहनों के चालान, 8.38 लाख रुपये का जुर्माना
बहराइच 22 अगस्त।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 644 वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों पर कुल 8 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले 66 वाहनों के चालान किए गए। वहीं तेज गति से वाहन चलाते पाए गए 112 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा हाईवे पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।




