Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दो परिवारों में हुआ सुलह-समझौता

बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त।। बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस लाइन बहराइच के प्रेक्षागृह में परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराकर दो परिवारों को टूटने से बचाया

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दो परिवारों में हुआ सुलह-समझौता

 

 

बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त।। बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस लाइन बहराइच के प्रेक्षागृह में परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराकर दो परिवारों को टूटने से बचाया। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को एक आवेदिका ने आपसी पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। मामले के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को आवश्यक निर्देश दिए। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स फहीम किदवई, धनंजय श्रीवास्तव व अनुराधा श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्र, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, निशी त्रिवेदी और सविता मिश्रा ने दोनों पक्षों की समस्याओं को विस्तार से सुना और समझा। इसके बाद द्वितीय पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस लाइन प्रेक्षागृह बुलाया गया। दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद आपसी सहमति बनी। दोनों पक्षों ने भविष्य में विवाद न करने, पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने और आपसी सामंजस्य के साथ खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दंपती को एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाए रखने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का उचित ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!