जोगिनिया के गांव मौजीपुरवा ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्वक हुआ संपन्न
जनपद बहराइच के तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत जोगिनिया के मौजीपुरवा में दिनांक 25/08/2026 को शाम 7 बजे व 26/08/26 के सुबह 9 बजे से मौजीपुरवा की पुरानी मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

जुलूस मौजीपुरवा से होते हुए बुद्धूपुरवा गाँव पहुँचा, जहाँ बुद्धूपुरवा की कमेटी के सदस्यों द्वारा जुलूस में शामिल सभी लोगों का दिल से स्वागत किया गया। इसके बाद बुद्धूपुरवा गाँव में सभी जुलूसों का मिलन हुआ और वहाँ पर अपने नबी पे सलातो सलाम पेश करने के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सभी कमेटी के सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ निभाया। सभी के सहयोग और आपसी भाईचारे से यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर खान ने पूरी कमेटी के सभी सदस्यों का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत शुक्रिया अदा किया और कहा कि सभी ने मिलकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी का यह मुबारक अवसर बहुत ही अदब, तहज़ीब, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज को अमन, शांति, एकता और सुकून का खूबसूरत संदेश दिया गया।