नाजायज चाकू व चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
झाड़-फूंक के नाम पर चावल में गहने डालकर उड़ा ले जाने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

नाजायज चाकू व चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
झाड़-फूंक के नाम पर चावल में गहने डालकर उड़ा ले जाने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा
बहराइच ब्यूरो 30 अगस्त।
थाना रानीपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू सहित चोरी में प्रयुक्त एवं बरामद सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रानीपुर पुलिस को यह सफलता मिली। थाना रानीपुर के थानाध्यक्ष श्री हरेंद्र नाथ राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 19 अगस्त 2026 को एक महिला की माता को घर में भूत-प्रेत बाधा होने का झांसा देकर झाड़-फूंक के नाम पर चावल में गहने डालने तथा बाद में गहने लेकर फरार होने की घटना सामने आई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 158/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के सफल अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल और तलाश के दौरान अभियुक्त पतरकू पुत्र ढेके, निवासी बहोरीकपुर, थाना हरदी, जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी बिछिया तथा एक अदद नाक की कील पीली धातु बरामद की। पुलिस ने बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई है।
बरामदगी के आधार पर थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 164/2026 के तहत धारा 4/25 आयुध अधिनियम की भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त: पतरकू पुत्र ढेके, निवासी बहोरीकपुर, थाना हरदी, जनपद बहराइच।
बरामदगी: एक नाजायज चाकू, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी बिछिया तथा एक अदद नाक की कील पीली धातु।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रामकेश, उ0नि0 राधेश्याम यादव, कां0 शशांक सिंह तथा कां0 मंजित मौर्य शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ठगी एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।




