Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने से बचे दो परिवार, आपसी विवाद का कराया समाधान

बहराइच ब्यूरो  01 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से समाधान कर सामाजिक रिश्तों को बचाने का प्रयास

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने से बचे दो परिवार, आपसी विवाद का कराया समाधान

 

 

 

बहराइच ब्यूरो

01 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से समाधान कर सामाजिक रिश्तों को बचाने का प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने पारिवारिक विवाद से जुड़े दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर परिवारों को टूटने से बचाया। पुलिस अधीक्षक के समक्ष पारिवारिक विवाद के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देश के क्रम में केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और विवाद के कारणों को समझने के बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम, विश्वास, सहयोग और सामंजस्य के महत्व के बारे में समझाया गया। टीम के समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त कर भविष्य में लड़ाई-झगड़ा नहीं करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर सहमति जताई। आपसी सुलह होने के बाद दोनों परिवारों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाकर रहने तथा परिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से विवाद के कारण अलगाव की स्थिति में पहुंचे परिवारों में फिर से साथ रहने की सहमति बनी। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी अनन्या सिंह, गिरजावती यादव, छाया द्विवेदी, सविता मिश्रा एवं निशी त्रिवेदी शामिल रहीं। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और समझदारी के माध्यम से समाप्त कर सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!