Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास से सराबोर हुई 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा धूमधाम से मनाया गया

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास से सराबोर हुई 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा

धूमधाम से मनाया गया

 

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां

भिनगा, 04 सितम्बर 2026। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में तथा कार्यवाहक कमांडेंट श्री ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री पीयूष सिन्हा, श्री गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट श्री राहुल भरत माली, श्री गौतम आजाद सहित वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी, बल कार्मिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर वाहिनी परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना, भक्ति गीत एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाने तथा बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास एवं भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट श्री ललेंद्र रत्नाकर ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, न्याय एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भजन, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान वाहिनी परिसर में श्रद्धा, उमंग एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!