प्रदेश अध्यक्ष का जरवल रोड पहुंचने पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के जरवल रोड पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

प्रदेश अध्यक्ष का जरवल रोड पहुंचने पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के जरवल रोड पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्रावस्ती में आयोजित संगठन की समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद लखनऊ लौट रहे थे। जरवल रोड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन की मजबूती को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह, किसान क्रान्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) जाकिर अली, बहराइच जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र (महेश) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्र में किसानों से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।




