नेपाल के अछाम में साँफेबगर का शानदार नजारा देखने पहुंचे पत्रकार अहमद हुसैन
नेपाल के जिला अछाम/। सुदूरपश्चिम प्रदेश स्थित अछाम जिले के साँफेबगर क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता का मनमोहक नजारा देखने को मिला

नेपाल के अछाम में साँफेबगर का शानदार नजारा देखने पहुंचे पत्रकार अहमद हुसैन
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
नेपाल के जिला अछाम/। सुदूरपश्चिम प्रदेश स्थित अछाम जिले के साँफेबगर क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता का मनमोहक नजारा देखने को मिला। इसी दौरान बहराइच से पत्रकार एवं उजाला हिंद न्यूज चैनल के उप संपादक अहमद हुसैन साँफेबगर पहुंचे और क्षेत्र की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद किया।
साँफेबगर क्षेत्र चारों तरफ से हरे-भरे पहाड़ों, बहती नदी और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ दिखाई देता है। तस्वीरों में पहाड़ों के बीच बहती नदी और पुल से दिखाई देने वाला मनोरम दृश्य लोगों को आकर्षित करता है।
अहमद हुसैन ने इस दौरान क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थानीय प्राकृतिक वातावरण को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि अछाम का यह पहाड़ी क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां आने वाले लोगों को पहाड़, नदी और हरियाली का शानदार संगम देखने को मिलता है।
साँफेबगर अछाम जिले का प्रमुख क्षेत्र है और यहां साँफेबगर एयरपोर्ट भी स्थित है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार यह एयरपोर्ट मंगलसेन के पास स्थित है। �




