बारिश की वजह से हुए बाधित विद्युत आपूर्ति, तथा नष्ट हुई फसलों के मुआवजे तथा सहयोग के लिए पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने लिखा पत्र
भिनगा /श्रावस्ती - खबर जनपद श्रावस्ती से है जहाँ अचानक हुए आंधी तूफान व बारिश की वजह से जनपद श्रावस्ती

बारिश की वजह से हुए बाधित विद्युत आपूर्ति, तथा नष्ट हुई फसलों के मुआवजे तथा सहयोग के लिए पूर्व सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने लिखा पत्र
संवाददाता -मंजीत मिश्र
भिनगा /श्रावस्ती – खबर जनपद श्रावस्ती से है जहाँ अचानक हुए आंधी तूफान व बारिश की वजह से जनपद श्रावस्ती में किसानों के फसलों के नुकसान के मुआवजे तथा तत्काल विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने व प्रभावित क्षेत्र वासियों के सहयोग के लिए पूर्व सांसद वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए सहायता राशि आवंटित करने के लिए ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अरविंद शर्मा जी को तथा किसानों एवं प्रभावित क्षेत्र वासियों की भरपाई के लिए जिलाधिकारी श्रावस्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल बजट का आवंटन कर प्रभावित किसानों तथा विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु धनराशि आवंटन करने के लिए पत्र लिखा है जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने पत्र लिखकर विभागों से तत्काल बजट आवंटन कर सभी को सहयोग करने की सिफारिश की है




