उत्तर प्रदेश
बहराइच: नवाबगंज के भटपुरवा में हादसा, भाईजान होटल के सामने अचानक जला ट्रांसफार्मर, भगदड़ में चाय पी रहे लोग चोटिल
नवाबगंज/बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरवा चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाई जान होटल के सामने लगा ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाके के साथ जल गया

बहराइच: नवाबगंज के भटपुरवा में हादसा, भाईजान होटल के सामने अचानक जला ट्रांसफार्मर, भगदड़ में चाय पी रहे लोग चोटिल
रिपोर्ट भानु प्रताप उजाला हिंद न्यूज़ चैनल नवाबगंज
नवाबगंज/बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरवा चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाई जान होटल के सामने लगा ट्रांसफार्मर अचानक तेज धमाके के साथ जल गया।
बताया जा रहा है कि होटल पर चाय पीने आये मुस्ताक अली ग्राम रामदीन गांव ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग और धमाके से घबरा गए। भगदड़ मचने से चोटिल हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में कई दिनों से तेल रिसाव हो रहा था और ओवरलोड के चलते यह हादसा हुआ। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन काटकर आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने जर्जर ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की है।




