उत्तर प्रदेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील मिहींपुरवा में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 03 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शनिवार को तहसील मिहींपुरवा में उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने विद्युत, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, पुलिस तथा विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर स्थलीय एवं निष्पक्ष जांच की जाए और शिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। एसडीएम ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि भूमि विवाद, अवैध कब्जे तथा अन्य संवेदनशील मामलों में मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने मौजूद फरियादियों को उनकी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, तहसीलदार मिहींपुरवा, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा, पूर्ति निरीक्षक सहित राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!