*अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत आतिशबाजी स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद श्रावस्ती में आगामी त्योहारी अवसरों के दृष्टिगत आतिशबाजी स्थलों एवं दुकानों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया।

*दिनांक : 05.10.2026*

इसी क्रम में *मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री संजय कुमार शर्मा* के नेतृत्व में *फायर स्टेशन ऑफिसर श्री संजय जायसवाल* द्वारा फायर सर्विस टीम के साथ मल्हीपुर क्षेत्र में स्थायी आतिशबाज *श्री करीमुल्ला खान* की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन हेतु दुकानदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान *फायरमैन श्री हनुमंत मिश्रा एवं श्री दीपक कुमार अवस्थी* उपस्थित रहे। मौके पर अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद में आतिशबाजी स्थलों एवं दुकानों का नियमित निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना को प्रभावी रूप से रोका जा सके।