उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और योजनाओं के प्रति किया जागरूक

बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और योजनाओं के प्रति किया जागरूक

 

 

बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी दी। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा सुरक्षा सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वानिधि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया। उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान 112 सेवा के इमरजेंसी कॉल एवं मोबाइल पैनिक बटन का डेमो भी समझाया गया। मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!