उत्तर प्रदेश

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 45 मीटर तार बरामद

बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। थाना रुपईडीहा पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 मीटर कटा हुआ तार बरामद किया है।

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 45 मीटर तार बरामद

 

बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। थाना रुपईडीहा पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 मीटर कटा हुआ तार बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 05 अक्टूबर को थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम कलवारी टावर के पास से अभियुक्त फैजल पुत्र जैनुल निवासी कल्लन खां मोहल्ला पुरानी बाजार, थाना नानपारा, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि अभियुक्त द्वारा मोबाइल टावर की कटी हुई करीब 45 मीटर तार चोरी की गई थी। पुलिस ने अभियुक्त को 04 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया था तथा उसके कब्जे से बरामद तार के आधार पर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 270/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बरामदगी के बाद गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सर्वेशचन्द्र, का0 तनवीर तथा का0 विकास सिंह, थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!