उत्तर प्रदेश

दो परिवारों में सुलह कराकर परिवार टूटने से बचाए

बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे

दो परिवारों में सुलह कराकर परिवार टूटने से बचाए

 

 

बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराकर दो परिवारों में सुलह कराई। दोनों परिवारों के बीच विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तार से सुनकर समझा तथा दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र बुलाया। यहां दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उन्हें आपसी मतभेद समाप्त कर परिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए समझाया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करने, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। आपसी सुलह होने के बाद परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने दोनों पक्षों को भविष्य में सामंजस्य बनाए रखने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की सलाह दी। सुलह कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला आरक्षी अनन्या सिंह, महिला आरक्षी गिरजावती तथा महिला कांस्टेबल निशी त्रिवेदी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!