उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं तथा बालिकाओं को किया गया जागरूक 

बहराइच ब्यूरो 09 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद बहराइच में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं तथा बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

 

बहराइच ब्यूरो 09 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद बहराइच में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस और अन्य संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में समझाया। अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं को इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस विभाग का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के माध्यम से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!