नेपाल में बाढ़ ने फिर मचाई तबाही, बुढीगंडकी नदी उफान पर; 6 लोगों का हवाई रेस्क्यू
नेपाल।नेपाल में एक बार फिर आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बुढीगंडकी नदी में आई बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है

नेपाल में बाढ़ ने फिर मचाई तबाही, बुढीगंडकी नदी उफान पर; 6 लोगों का हवाई रेस्क्यू
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
*लजिला क्राइम ब्यूरो बहराइच – समीर खां
नेपाल।नेपाल में एक बार फिर आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बुढीगंडकी नदी में आई बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
नेपाली सेना की टीमें हवाई और सड़क मार्ग से बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। भूस्खलन के खतरे वाले जगत इलाके से 6 लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा, काठमांडू में तैनात कंपोजिट क्विक रिएक्शन टीम को भी हवाई साधन से प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है।
बुढीगंडकी नदी से प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत सामग्री पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
*आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:*
एंबुलेंस: 102
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC): 1234
जिला पुलिस कार्यालय, गोरखा: 9856061190
सहायक मुख्य जिला अधिकारी: 9856057778
प्रशासन ने अपील की है कि बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।




