उत्तर प्रदेश
सीमा क्षेत्र गुलरिहा में माँ के पंडालों को सजाने में जुटे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ बॉर्डर इलाका
बहराइच / संथालिया गुलरिहा (नेपाल सीमा)। नवरात्रि पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र गुलरिहा गंगापुर में माँ दुर्गा के पंडालों को सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

सीमा क्षेत्र गुलरिहा में माँ के पंडालों को सजाने में जुटे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ बॉर्डर इलाका
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल
बहराइच / संथालिया गुलरिहा (नेपाल सीमा)। नवरात्रि पर्व को लेकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र गुलरिहा गंगापुर में माँ दुर्गा के पंडालों को सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।
सीमा क्षेत्र में श्रद्धालु पंडालों को भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं। कहीं आकर्षक लाइटिंग, तो कहीं फूलों से माता के दरबार को सजाया जा रहा है। पंडालों की सजावट के साथ ही पूरे सीमा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल है।
स्थानीय आयोजकों ने बताया कि इस बार पंडालों को विशेष थीम पर सजाया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में गांव और क्षेत्र के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।




