उत्तर प्रदेश

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के संकल्प के साथ श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान का भव्य शुभारम्भ

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता पैदल मार्च को किया रवाना, महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन का दिया संदेश*

 

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के संकल्प के साथ श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान का भव्य शुभारम्भ

 

रिपोर्ट प्रियव्रत मिश्रा ब्यूरो श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता पैदल मार्च को किया रवाना, महिला सुरक्षा एवं स्वावलम्बन का दिया संदेश*

 

जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की *सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण* को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से *मिशन शक्ति फेज-6.0* का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा पुलिस लाइन भिनगा से हरी झण्डी दिखाकर महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों एवं छात्राओं की सहभागिता से जागरूकता पैदल मार्च को रवाना किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अन्तर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के सम्बन्ध में जानकारी देकर किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं मिशन शक्ति टीमों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनने तथा शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। महिला उत्पीड़न अथवा किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

 

*“सशक्त नारी — सुरक्षित समाज”*

 

*श्रावस्ती पुलिस — नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध।*

 

*सोशल मीडिया सेल*

कार्यालय पुलिस अधीक्षक

जनपद श्रावस्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!