ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में विकास का संकल्प, प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी ने कहा- वादा नहीं, विकास करेंगे
सिपहिया प्यूली, बहराइच। ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में आगामी प्रधान पद के प्रत्याशी *मारुति नंदन त्रिपाठी* ने गांव के विकास को लेकर अपना संकल्प पत्र जनता के सामने रखा है। उनका लक्ष्य है गांव का विकास, जनता की सेवा।

ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में विकास का संकल्प, प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी ने कहा- वादा नहीं, विकास करेंगे
गुलशन कुमार अवस्थी उजाला हिंद न्यूज़
सिपहिया प्यूली, बहराइच। ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में आगामी प्रधान पद के प्रत्याशी *मारुति नंदन त्रिपाठी* ने गांव के विकास को लेकर अपना संकल्प पत्र जनता के सामने रखा है। उनका लक्ष्य है गांव का विकास, जनता की सेवा।
बिजली की समस्या का कराया समाधान –
ग्रामीणों ने बताया कि सिपहिया प्यूली में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई थी। प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी के प्रयासों के बाद ही गांव को बिजली की सुविधा मिल पाई, जिससे ग्रामीणों में उनके प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
विकास की नई उम्मीद
मारुति नंदन त्रिपाठी का कहना है कि *”वादा नहीं, विकास करेंगे। साथ दीजिए, काम करेंगे और काम करते हैं।”
प्रधान बनने पर उनकी प्राथमिकताएं होंगी –
– गांव में *श्मशान घाट का निर्माण
– युवाओं के लिए *लाइब्रेरी की स्थापना
– आपातकाल के लिए *एंबुलेंस सेवा
– शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और स्कूल की बेहतर व्यवस्था
– गांव में *नाली-रोड का निर्माण
– बुजुर्गों, विधवाओं की *पेंशन* दिलाने में सहयोग
साथ ही उन्होंने दिन हो या रात, हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया है।
समर्थकों में उत्साह –
इस अभियान में उनके समर्थन में आनंद अवस्थी, आकाश दीक्षित, प्रमोद वर्मा, अखिलेश यादव, बैजनाथ लोनिया एवं राकेश सहित बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग जुटे हुए हैं।
अंत में प्रत्याशी ने कहा – *ग्राम सभा के सभी बुजुर्गों, माताओं-बहनों का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है।
*प्रधान प्रत्याशी: मारुति नंदन त्रिपाठी
लक्ष्य – जनसेवा और ग्राम विकास।




