उत्तर प्रदेश

* *मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित, निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के पक्षकारों से संवाद कर साझा किए गए अनुभव*

   महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16.10.2026 को महिला थाना नानपारा परिसर, बहराइच में सह-नोडल मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी *श्रीमती हर्षिता तिवारी* की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए

 

जनपद बहराइच

दिनांकः 16.10.2026

 

* *मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित, निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के पक्षकारों से संवाद कर साझा किए गए अनुभव*

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 16.10.2026 को महिला थाना नानपारा परिसर, बहराइच में सह-नोडल मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी *श्रीमती हर्षिता तिवारी* की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए पारिवारिक प्रकरणों के पक्षकारों एवं उनके परिजनों के साथ महिला सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी महिला थाना नानपारा, मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम, परिवार परामर्श केन्द्र टीम व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों का आपसी संवाद, परामर्श के माध्यम से समाधान कराने में परिवार परामर्श केन्द्र की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संबंधित पक्षकारों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों एवं परिवारीजन के अनुभव, सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए।

 

इस दौरान महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा अथवा पारिवारिक विवाद की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के पुलिस एवं परिवार परामर्श केन्द्र से संपर्क कर सकती हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य निस्तारित पारिवारिक प्रकरणों के पक्षकारों से प्राप्त फीडबैक के माध्यम से परामर्श प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना, पारिवारिक संबंधों में आपसी विश्वास एवं सौहार्द को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता सुदृढ़ करना रहा।

 

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा भी संबंधित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपने-अपने क्षेत्रों में मिशन शक्ति केन्द्र/परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से उक्त कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित कर उनके अनुभव व फीडबैक प्राप्त किये गये ।

 

मीडिया सेल, बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!