*श्री राम लीला में अहिल्या उद्धार और जनक फुलवारी का मनमोहक मंचन, उमड़े दर्शक।
* बहराइच:-* ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला में भगवान राम-लक्ष्मण के यज्ञ रक्षा प्रसंग ने मोहा मन,श्रीरामलीला दशहरा समाज रमपुरवा की ओर से दशहरा मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन में बुधवार देर रात को गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के प्रस्थान

*श्री राम लीला में अहिल्या उद्धार और जनक फुलवारी का मनमोहक मंचन, उमड़े दर्शक।*
* बहराइच:-* ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला में भगवान राम-लक्ष्मण के यज्ञ रक्षा प्रसंग ने मोहा मन,श्रीरामलीला दशहरा समाज रमपुरवा की ओर से दशहरा मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीरामलीला मंचन में बुधवार देर रात को गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के प्रस्थान, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और जनक फुलवारी के प्रसंगों का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए पंडाल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।मंचन में दिखाया गया कि राक्षसों द्वारा यज्ञ में बार-बार विघ्न डालने से चिंतित गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए श्रीराम और लक्ष्मण को साथ ले जाने का आग्रह करते हैं। प्रारंभ में दशरथ संकोच करते हैं, लेकिन गुरु के समझाने पर दोनों राजकुमारों को उनके साथ भेजने के लिए राजी हो जाते हैं। इसके बाद ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।आयोजन में राधे मोहन अवस्थी, सुरेश चंद्र अवस्थी उर्फ तुरंती काका, पंकज पाठक, दीपक अवस्थी, पराग अवस्थी, लालचंद मिश्र, शिव नारायण अवस्थी,ज्ञान अवस्थी, राजन अवस्थी, पटमेश्वरी अवस्थी, हिमांशु मिश्र और ननके मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




