उत्तर प्रदेश

8 साल से घर में अंधेरा, फिर भी ₹19 हजार का बिजली बिल! बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

रायबोझा पावर हाउस के अंतर्गत चिकनिया गांव का मामला, कनेक्शन होने के बावजूद घर में नहीं जली लाइट; लगाने के लिए आया बिजली का पोल भी कर्मचारी उठा ले गए।

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच

 

8 साल से घर में अंधेरा, फिर भी ₹19 हजार का बिजली बिल! बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

 

रिपोर्ट अहमद हुसैन उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल

 

रायबोझा पावर हाउस के अंतर्गत चिकनिया गांव का मामला, कनेक्शन होने के बावजूद घर में नहीं जली लाइट; लगाने के लिए आया बिजली का पोल भी कर्मचारी उठा ले गए।

 

बहराइच। जनपद बहराइच के रायबोझा पावर हाउस के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिकनिया से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। गांव के निवासी पेशकार का आरोप है कि उनके घर में वर्ष 2018 में बिजली का मीटर लगाया गया था, लेकिन करीब आठ साल बीत जाने के बाद भी उनके घर में बिजली की रोशनी नसीब नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि घर में लाइट नहीं जलने के बावजूद उनके मोबाइल पर लगभग 19 हजार रुपये के बिजली बिल का मैसेज आने की बात कही जा रही है।

 

मीटर लगा, लेकिन घर में नहीं जली लाइट

 

पीड़ित पेशकार के अनुसार, वर्ष 2018 में उनके घर पर बिजली का मीटर लगाया गया था। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही घर तक बिजली पहुंचेगी और परिवार को अंधेरे से राहत मिलेगी। लेकिन उनका आरोप है कि लंबे समय बाद भी घर में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसको लेकर वह काफी परेशान हैं।

 

बिजली का पोल आया, फिर वापस उठा ले गए कर्मचारी!

 

पेशकार का आरोप है कि उनके घर तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल भी आया था, लेकिन विद्युत कर्मचारियों द्वारा उस पोल को वापस उठा ले जाया गया। इसके बाद भी उनके घर में बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी। सवाल यह है कि जब कनेक्शन के लिए मीटर लगाया गया था, तो बिजली आपूर्ति शुरू क्यों नहीं हुई और पोल वापस ले जाने की वजह क्या थी?

 

शिकायतों के बाद भी नहीं निकला समाधान?

 

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई जगह शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वहीं, उनके मोबाइल पर करीब 19 हजार रुपये के बिजली बिल का मैसेज आने से उनकी परेशानी और बढ़ गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!