बहराइच: दुर्गा पूजा को लेकर चौकी प्रभारी संथालिया अलर्ट, SI हेमंत कुमार चौधरी ने दल-बल के साथ किया भ्रमण
बहराइच।थाना नवाबगंज अंतर्गत संथालिया चौकी क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

चौकी प्रभारी *SI हेमंत कुमार चौधरी* ने अपने दल-बल के साथ जमदान क्षेत्र सहित चौकी क्षेत्र के उन सभी पंडालों का भ्रमण किया, जहाँ-जहाँ दुर्गा माता की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं।
निरीक्षण के दौरान SI हेमंत कुमार चौधरी ने पूजा समितियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चौकी प्रभारी द्वारा सभी मूर्ति स्थलों पर चौकी के समस्त स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिसकर्मी दिन-रात भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने पूजा समितियों और आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।