महसी विधानसभा के सिपहिया प्यूली में धूमधाम से निकली मूर्ति विसर्जन यात्रा, गोरिया पुल पर हुआ विसर्जन
बहराइच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्तगणों ने पूरे गांव में घर-घर के दरवाजे पर मूर्ति यात्रा घुमाई। इसके बाद विसर्जन यात्रा तहसील क्षेत्र होते हुए महाराजगंज कस्बे से गुजरी और अंत में *गोरिया पुल* पर मूर्ति विसर्जन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी की रही सक्रिय भूमिका
ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रत्याशी मारुति नंदन त्रिपाठी ने काफी मेहनत की और विसर्जन यात्रा में शामिल होकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस प्रशासन रहा हाई अलर्ट मोड पर
मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
विसर्जन यात्रा में शामिल रहे मुख्य भक्तगण:*
मोहित अवस्थी, ऋषि मिश्रा, मारुति नंदन त्रिपाठी (प्रधान प्रत्याशी), अक्षय दीक्षित, देवेश द्विवेदी, हरिओम मिश्रा, आकाश दीक्षित, सूरज बाजपेई, आशु शुक्ला, आनंद अवस्थी, वंश अवस्थी, क्रांति अवस्थी, नितिन चतुर्वेदी, सत्यम सोनी, शिवम सोनी, निरंजन लाल बाजपेई।
इसके अलावा गांव के तमाम श्रद्धालु और भक्तगण भी मौजूद रहे।
ग्राम सभा सिपहिया प्यूली में आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आपसी सहभागिता का प्रतीक बना।
🎤 रिपोर्ट: पत्रकार गुलशन अवस्थी
क्राइम ब्यूरो – यूपी हेड, बहराइच | उजाला हिंद