भारत से नेपाल सामान ले जाने को लेकर नया नियम, ₹500 तक के निजी सामान पर छूट
नेपाल के आर्थिक वर्ष 2083/84 में भन्सार विभाग द्वारा जारी नए नियम के अनुसार, भारत से स्थलमार्ग के जरिए नेपाल जाने वाले यात्रियों को ₹500 तक मूल्य के निजी उपयोग के सामान भन्सार शुल्क के बिना नेपाल ले जाने की व्यवस्था बताई गई है।

भारत से नेपाल सामान ले जाने को लेकर नया नियम, ₹500 तक के निजी सामान पर छूट
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खां
नेपाल के आर्थिक वर्ष 2083/84 में भन्सार विभाग द्वारा जारी नए नियम के अनुसार, भारत से स्थलमार्ग के जरिए नेपाल जाने वाले यात्रियों को ₹500 तक मूल्य के निजी उपयोग के सामान भन्सार शुल्क के बिना नेपाल ले जाने की व्यवस्था बताई गई है।
भारत से नेपाल ले जाने योग्य सामानों में शामिल हैं:
1. पहने हुए तथा व्यक्तिगत कपड़े
2. जूते-चप्पल
3. व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं, जैसे सौंदर्य सामग्री
4. साबुन, शैंपू तथा सामान्य घरेलू सामान
5. सामान्य मात्रा में खाद्य सामग्री
6. सब्जियां तथा दैनिक उपभोग की वस्तुएं
7. झोला तथा व्यक्तिगत उपयोग का सामान
8. व्यक्तिगत आवश्यकता की दवाइयां
ध्यान देने वाली बातें
₹500 तक की सीमा का मतलब यह नहीं है कि कोई भी सामान जितनी मात्रा में चाहें, उतनी मात्रा में ले जा सकते हैं।
यह सुविधा निजी उपयोग के सामान के लिए बताई गई है।
भन्सार अधिकारी औचित्य देखकर सामान को शुल्क लगाए बिना छोड़ सकते हैं।
व्यावसायिक उद्देश्य या अधिक मात्रा में सामान ले जाने पर भन्सार प्रक्रिया और शुल्क लागू हो सकता है।
सोना, मदिरा, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और खाद्य पदार्थों सहित कुछ वस्तुओं के लिए अलग-अलग नियम हो सकते हैं।




