बहराइच -: हत्या का आरोप लगा लखनऊ बहराइच मार्ग किया जाम
जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़हिया नंबर एक के मजरा गोडियन पुरवा निवासी करीब 20 वर्षीय कुलदीप का शव शनिवार को नदी से बरामद होने के बाद रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया

बहराइच -: हत्या का आरोप लगा लखनऊ बहराइच मार्ग किया जाम
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खां
जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़हिया नंबर एक के मजरा गोडियन पुरवा निवासी करीब 20 वर्षीय कुलदीप का शव शनिवार को नदी से बरामद होने के बाद रविवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव बरखुरद्वारापुर चौराहे पर पहुंचा। शव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और परिजनों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।परिजन व ग्रामीण युवक की पानी में डूबने से मौत होने की बात को मानने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि कुलदीप की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन किया। हाईवे जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक जाम रहने से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही सीओ धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस घटना की जांच की जायेगी। जो भी दोषी पाया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




