उत्तर प्रदेश

वारंट के आधार पर रानीपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे

वारंट के आधार पर रानीपुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के क्रम में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार टीम ने न्यायालय जेएम-05 द्वारा जारी वारंट से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 392/19, अपराध संख्या 75/17, धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंटी समई पुत्र रामराज, निवासी कलुआपुर, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मुकदमा अपराध संख्या 12073/19, अपराध संख्या 80/19, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी विनोद पुत्र किशोरीलाल, निवासी बुधरामपुरवा, डाकघर पिपरिया महिपाल सिंह, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मुबारक हुसैन तथा कांस्टेबल विशाल कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!