मजरा मुरैला के पास रैंप क्षतिग्रस्त, दुर्घटनाओं की आशंका, अधिकारी मौन

मजरा मुरैला के पास रैंप क्षतिग्रस्त, दुर्घटनाओं की आशंका, अधिकारी मौन
जिला संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र उजाला हिंद समाचार डिजिटल मीडिया
जमुनहा /श्रावस्ती – जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सागर गांव के मजरा मुरैला के पास गांव को जाने वाला रैंप पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है ग्रामीणों ने रैंप क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना की आशंका जताई है ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हुए इस रैंप को पूरी तरीके से मरम्मत नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में काफी दुर्घटनाएं देखने को मिलेगी कई बार इस पर खबर प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारी इस पर पूरी शिथिलता बरते हुए नजर आ रहे हैं इस रैंप अभी तक मरम्मत नहीं किया गया है बरसात शुरू हो चुकी है मिट्टी कट- कट कर बह जा रही है और रैंप पर आने -जाने वाले यात्रियों के लिए दुर्घटनाओं की आशंका जताई जा रही है ग्रामीणों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द इस रैंप का मरम्मत कराया जाए जिससे आवागमन में असुविधा न हो




