रैली, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां|
बहराइच स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत बुधवार को बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां|
उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच
बहराइच स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के तहत बुधवार को बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जन-जागरूकता रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास भवन से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रैली निकालकर लोगों को बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक किया।
रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर उत्थान आडिटोरियम पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से शिक्षा दिलाएं।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, बीएसए आशीष कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी,सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, राजकीय इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
*इस अवसर पर अनुराग मिश्र,रणजीत कुमार,संतोष सिंह,प्रदीप वर्मा,राकेश सिंह,इसरार पठान,आशा राम सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारी व बच्चे उपस्थित रहें।*




