Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक

बहराइच 05 अगस्त। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक

 

हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ बहराइच

 

बहराइच 05 अगस्त। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह गठन, स्वयं सहायता समूह प्रोफाइलिंग, विद्युत सखी एक्टिवेशन, आर.एफ. एवं सी.आई.एफ. की डिमाण्ड, बैंक क्रेडिट लिंकज, टी.एम.एस. पोर्टल पर प्रगति, आई.सी.आर.पी. सेलेक्शन की प्रगति, कैडर ऑनबोर्डिंग की प्रगति की गहन समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूह गठन में जनपद की प्रगति माह जुलाई 2026 तक निर्धारित लक्ष्य 7519 के सापेक्ष 1577 की प्रगति होने पर सीडीओ ने न्यूनतम प्रगति वाले विकासखण्ड महसी, हुजूरपुर, पयागपुर, चित्तौरा, कैसरगंज के खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), ब्लॉक मिशन मैनेजर को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु उपायुक्त (स्वतः रोजगार) को निर्देशित किया गया साथ ही रामूह गठन स्वयं सहायता समूह प्रोफाइलिंग, विद्युत राखी एक्टिवेशन, आर.एफ. एवं सी.आई.एफ. की डिमाण्ड, बैंक क्रेडिट लिंकेज, टी.एम.एस. पोर्टल पर प्रगति, आई.सी.आर.पी. सेलेक्शन की प्रगति, कैडर ऑनबोर्डिंग की प्रगति में सुधार करने हेतु समस्त विकासखण्डों को निर्देशित किया गया।

सीडीओ श्री धनवंता ने वीबी-जी राम जी योजनान्तर्गत विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करते हुए श्रमिक नियोजन बढाने, कार्य पूर्णता, ई-केवाईसी एवं युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये। बैठक में सभी खण्ड विकास अधिकारी को वीबी-जी राम जी पार्क/खेल के मैदान सम्बन्धित कार्याे को तत्काल प्रारम्भ कर योजना की प्रगति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।

बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता द्वारा झंडा निर्माण हेतु निर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित कर 12 अगस्त 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में तिरंगा झण्डा का निर्माण करते हुए आपूर्ति कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त वीबी-जी राम जी रवि शंकर पाण्डेय, उपायुक्त स्वतः रोजगार धनंजय सिंह, जिला मिशन प्रबन्धक, समस्त खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) एवं ब्लॉक मिशन मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!