श्रावस्ती: शिव भक्तों ने लक्ष्मण नगर चौकी इंचार्ज व पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
श्रावस्ती। सावन माह में पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों ने थाना सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मण नगर चौकी के चौकी प्रभारी एवं एक कांस्टेबल पर अभद्र व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

श्रावस्ती: शिव भक्तों ने लक्ष्मण नगर चौकी इंचार्ज व पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच
श्रावस्ती। सावन माह में पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों ने थाना सोनवा क्षेत्र के लक्ष्मण नगर चौकी के चौकी प्रभारी एवं एक कांस्टेबल पर अभद्र व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
शिव भक्तों का कहना है कि वे श्रद्धापूर्वक पृथ्वीनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मण नगर चौकी पुलिस द्वारा उन्हें रोककर कथित रूप से परेशान किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी व्याप्त हो गई।
आरोप लगाने वाले शिव भक्तों में सूरज मिश्रा, राम सागर यादव, नरेश आर्य, अरविंद मिश्रा, मुरली यादव, मुन्ना लाल यादव, पिंटू चौहान, बुद्धि लाल तथा अजय यादव शामिल हैं।
शिव भक्तों ने जिलाधिकारी श्रावस्ती को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
(नोट: यह समाचार शिव भक्तों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस पक्ष का आधिकारिक बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)




