दूसरे सोमवार: राप्ती नदी लक्ष्मणपुर घाट से लौट रहे शिवभक्तों को शिव भक्तों ने पिलाया जल
*नवाबगंज।* सावन के दूसरे सोमवार को राप्ती नदी के *लक्ष्मणपुर घाट* से पवित्र जल भरकर बाबा मंगली नाथ को जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिव भक्तों ने अनूठी मिसाल पेश की।

दूसरे सोमवार: राप्ती नदी लक्ष्मणपुर घाट से लौट रहे शिवभक्तों को शिव भक्तों ने पिलाया जल
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच
*बहराइच* | उजाला हिंद ONLINE
*नवाबगंज।* सावन के दूसरे सोमवार को राप्ती नदी के *लक्ष्मणपुर घाट* से पवित्र जल भरकर बाबा मंगली नाथ को जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिव भक्तों ने अनूठी मिसाल पेश की।
घाट से जल भरकर वापस लौट रहे कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह *जलपान शिविर* लगाए गए थे। शिव भक्तों ने गर्मी और लंबी पैदल यात्रा से थके हुए श्रद्धालुओं को ठंडा पानी, शरबत और प्रसाद वितरित किया।
सेवा कर रहे भक्तों का कहना था कि “शिव की सेवा ही सच्ची सेवा है। जो लोग बाबा के लिए इतनी दूर से जल लेकर जा रहे हैं, उनकी थोड़ी सी सेवा करके हमें आत्मिक शांति मिलती है।”
इस दौरान “हर हर महादेव” के जयकारों के बीच सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।