Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

बहराइच 13 अगस्त। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

 

 

बहराइच 13 अगस्त। मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में विभागवार समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मा. जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर विभाग की पूर्ण योजनाओं का शिलान्यास सांसद, एमएलसी, विधायक व जनप्रतिनिधिगण से करायें साथ ही संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियां भी उनके साथ साझा करते रहें। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना, परियोजनाओं के सम्बन्ध शासन स्तर से प्राप्त होने वाले शासनादेशों की जानकारी भी देते रहें।

मा. प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर तारों एवं दोषपूर्ण ट्रांसफार्मर को निर्धारित अवधि में बदलने तथा आमजन के फोन अटैण्ड करने के निर्देश दिये।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने निर्धारित मूल्य पर नियमानुसार कृषकों को सुविधाजनक ढंग से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय। श्री सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनपद में प्राप्त होने वाली उर्वरक तथा वितरण की सूचना से जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करायें साथ उर्वरक पर भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पशुपालन, उद्यान, आवासीय योजनाओं, विभिन्न प्रकार की पेंशन एवं छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि फरियादियों की ओर से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण मा. मुख्यमंत्री जी शीर्ष प्राथमिकताओं में है।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव एवं नाविकों का पूर्व चिन्हांकन कर सूची तैयार की जाए तथा इसकी जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। मक्का खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए खरीद व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि विगत वर्ष की तुलना में मक्का खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

बैठक में सांसद बहराइच डॉ आनन्द कुमार गोंड़, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार निषाद, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व ग्रामीण के दुर्गा प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!