*मल्हीपुर पुलिस व सशस्त्र सीमा बल(SSB) का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार*
*102. 75ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*

*मल्हीपुर पुलिस व सशस्त्र सीमा बल(SSB) का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार*
*102. 75ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
सह -संपादक- मंजीत मिश्र
*जमुनहा /श्रावस्ती*-मल्हीपुर पुलिस व सशस्त्र सीमा बल(SSB)की संयुक्त टीम द्वारा श्रावस्ती जिले में दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है उनके पास से 102.75 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 20लाख 55 हजार रुपए बताई जा रही है यह कार्रवाई जमुनहा विकासखंड के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में की गई है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो स्मैक तस्कर नेपाल जाने की फिराक में है इस सूचना पर मल्हीपुर पुलिस व सशस्त्र सीमा बल(SSB) की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बेलरी के पास नेपाल जाने वाले खड़ंजे रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाया,चेकिंग के दौरान वाजिद अली पुत्र साबित अली उम्र 36 वर्ष व आबिद अली पुत्र हैदर अली उम्र 51 वर्ष निवासी सागर गांव थाना मल्हीपुर को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से अवैध स्मैक के साथ एक हीरो मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए गए हैं दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया




