Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती से संबंधित वारंटी अभियुक्त बहराइच में गिरफ्तार

बहराइच, 07 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने श्रावस्ती जनपद से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

श्रावस्ती से संबंधित वारंटी अभियुक्त बहराइच में गिरफ्तार

 

 

बहराइच, 07 सितंबर। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने श्रावस्ती जनपद से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने जुम्मन पुत्र गौहर खां, निवासी नई बस्ती मजरे मझौवा बुजुर्ग, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त श्रावस्ती जनपद के थाना सोनवा से संबंधित मुकदमे में वांछित/वारंटी बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बहराइच के समक्ष अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुन्नू कुमार तथा कांस्टेबल अजय यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!