रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि विधान से किया गया पूजन
आज दिनांक 17.09.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच में शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि विधान से किया गया पूजन
आज दिनांक 17.09.2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन बहराइच में शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिविधान से श्रद्धापूर्वक पूजन एवं हवन किया तथा शस्त्रों का भी पूजन किया गया । पूजन उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरती की गई एवं सभी की कुशलता व कल्याण की भी प्रार्थना की गयी ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कनिष्क आर. जामकर (सहायक पुलिस अधीक्षक), क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी.के. श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




