Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

वारंटी अभियुक्त तल्ले उर्फ नियामत गिरफ्तार

बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर। दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

वारंटी अभियुक्त तल्ले उर्फ नियामत गिरफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर। दरगाह शरीफ थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमिलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0नं0 686/2015, अ0सं0 1388/2015, धारा 457/380 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त तल्ले उर्फ नियामत पुत्र इनायत, निवासी थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती, वर्तमान पता पकड़ी दाऊ बघौड़ा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को 27 सितंबर 2026 को दोपहर 2:20 बजे पकड़ी दाऊ बघौड़ा से गिरफ्तार कर न्यायालय बहराइच के समक्ष अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक चुन्नू कुमार एवं कांस्टेबल कार्तिकेय पटेल थाना दरगाह शरीफ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!